March 17, 2026

चितई मन्दिर में पशु बलि के खिलाफ गायत्री परिवार का जागरूकता अभियान “10 बकरियों को लौटाया वापिस

अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र पर अष्टमी को गायत्री परिवार की ओर से चितई गोलू देवता मंदिर में पशु बलि के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को मंदिर में पशु बलि नहीं देने के लिए जागरूक किया गया। जनजागरण में शामिल गायत्री परिवार के सदस्यों ने कहा कि उच न्यायालय की ओर से पशुबलि पर रोक लगाने के बाद लोग जागरूक हो रहे हैं। इस बार नवरात्र में पशुबलि के लिए तीन जिलों बागेश्वर, नैनीताल और अल्मोड़ा से बलि के लिए लाई गई ग्यारह बकरियों में दस बकरियों को वापस लौटा दिया गया। लोगों को सात्विक विधि से पूजा कराने का संकल्प दिलाया गया। जनजागरण के दौरान नशा मुक्त भारत और स्वछ भारत को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। जनजागरण अभियान में सरोज भट्ट, मंजु जोशी, ऊषा जोशी, खुशबू, अर्जुन सिंह, चिराग, भीम सिंह अधिकारी समेत कई गायत्री परिजन मौजूद रहे।