Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

गुलदार मौत मामले में वन विभाग ने की जांच शुरू

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मकेड़ी में गुलदार की मौत मामले में वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सेक्शन ऑफिसर मामले की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि रविवार की सुबह यहां आवादी क्षेत्र मकेड़ी में बीच सड़क लोगों को एक मृत गुलदार पड़ा हुआ मिला था। कुछ युवाओं का कहना था कि सड़क पार करते समय गुलदार ट्रक के पीछे हिस्से में टकरा गया था। मौके पर गुलदार के मुंह और गर्दन में चोट आने से काफी रक्त बह गया था। वन विभाग ने पोस्टमार्टम कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था। मामले में वन विभाग की ओर से सेक्शन ऑफिसर हरीश बिष्ट को जांच सौंप दी है। उन्होंने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Advertisement