बागेश्वर में राज्य की क्रिकेट टीम के चयन को पंजीकरण शुरू
बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अंडर 14 राय की क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला इकाई के क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर को खिलाडिय़ों के चयान के लिए पंजीकरण फॉर्म जिले में उलब्ध हो गए हैं। बागेश्वर के जिलाध्यक्ष सुरेश सोनियाल ने बताया कि पंजीकरण फॉर्म 17 से 22 दिसंबर तक मिलेंगे। इछुक खिलाड़ी उनके कार्यालय के अलावा पूर्णिमा गारमेंट्स माल रोड से प्राप्त कर सकते हैं। 23 को फार्मों की स्क्रूटनी होगी। 24 को डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में ट्रायल प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा तीन साल के शैक्षक प्रमाण पत्र के अलावा दो पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के लिए खिलाडिय़ों को एक सितंबर 2005 के बाद जन्म होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9012990973 और 9568727378 पर संपर्क कर सकते हैं।
