Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बागेश्वर पालिकाध्यक्ष ने उत्तरायणी मेले की तैयारियों का लिया जायजा 

बागेश्वर। उत्तरायणी मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर है। नगर की सरयू और गोमती नदियों पर अस्थाई पुल बनाने का काम जोरशोर से चल रहा है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सरयू नदी में बने रहे अस्थाई पुल के अलावा अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इधर, भराड़ी में उत्तरायणी मेले को लेकर नगर पंचायत ने स्वछता अभियान चलाया। पर्यावरण मित्रों ने मेला क्षेत्र सहित नगर की विशेष सफाई की। जिले के प्रमुख मेले उत्तरायणी को लेकर सरयू और गोमती नदियों में अस्थाई पुलों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने पुलों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने पुल निर्माण में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सरयू घाट में चल रहे अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। बताया पूरे नगर में रंग रोगन और सफाई का काम भी चल रहा है। इधर, कपकोट में नगर पंचायत ने वृहद स्वछता अभियान चलाया। पर्यावरण मित्रों ने झाडिय़ों का कटान किया और जमा कूड़े का निस्तारण किया। पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा मेले से पूर्व सभी तैयारियां कर ली जाएंगी।

Advertisement