उत्तराखंड ने जमू-कश्मीर को 6 विकेट से हराया
काशीपुर। सोमवार को अंतिम दिन जमू-कश्मीर की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 157 रन से आगे खेलना शुरू किया। जमू-कश्मीर की टीम मात्र 9 रन जोड़कर 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। उत्तराखंड की टीम को पहली पारी में 110 की रन की बढ़त के आधार पर जमू-कश्मीर की टीम से दूसरी पारी में 57 रन का लक्ष्य मिला। उत्तराखंड के गेंदबाज अखिल ने जमू-कश्मीर के बशीत बशीर का आखिरी विकेट झटका।जवाब में उत्तराखंड की टीम ने दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 59 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। उत्तराखंड के लिये कमल ने 13, कुणाल वीर ने 15, प्रशांत ने तीन और गौरव जोशी ने 17 रन का योगदान दिया। अखिल सिंह रावत छह और देवेश चार रन बनाकर नाट ऑउट रहे। अतिरिक्त एक रन मिला। मैच रेफरी श्रीकुमार नय्यर, अपायर शोशन शोभा व विजय कुमार और स्कोरर राजेंद्र शर्मा और रंजीत रहे। इस मौके पर अपेक्स मेंबर दीपक मेहरा, पिच क्यूरेटर भारत पंत, गौरव फर्त्याल, गौरव तिवारी, शैलेश कुमार, निश्चय कुमार, प्रदीप कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
