Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

गरुड़ के बैजनाथ धाम में 15 जनवरी को होगा उत्तरायणी मेले का आयोजन

गरुड़ , बागेश्वर । उत्तरायणी मेला कमेटी बैजनाथ की यहाँ सम्पन एक बैठक में आज निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक बैजनाथ धाम में 15 जनवरी को भव्य उत्तरायणी मेले व मकर संक्रांति के अवसर पर माघी खिचडी का आयोजन किया जाएगा ।
मेला कमेटी के अध्यक्ष नवीन ममगई ने बताया कि इस वर्ष इस अवसर पर गरीब परिवारों को रजाई व वस्त्र भी वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम प्रभारी दीवान आर्य ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शानदार आयोजन किया जाएगा ।
बैठक में पूरन गिरी प्रेम सिंह बसन्ती राजन गिरी भागीरथी देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisement