बैजनाथ पुलिस ने होटल में लोगों को शराब पिलाने पर 9 पव्वों के साथ किया होटल मालिक गिरफ्तार
बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांकः 08-02-2020 को थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था, गश्त/चैकिंग के दौरान बंड पन्याली में एक व्यक्ति राजेन्द्र राम पुत्र स्व0श्री मदन राम निवासी- ग्राम- बंड थाना- बैजनाथ को अपने होटल में लोगों को शराब पिलाते हुए 09 पव्वे देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 06/20 धारा- 60/21 आबकारी अधिनियम बनाम राजेन्द्र राम पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में का0 राजेश भट्ट का0 दीपक बिष्ट रहे।
