कपकोट पुलिस ने चाय की दुकान में जुआ खेलते हुए किये 7 व्यक्ति गिरफ्तार
बागेश्वर । मुखबिर से मिली सूचना पर श्री टी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना कपकोट के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा* त्वरित कार्यवाही करते हुए कपकोट बैंड के पास प्रकाश कपकोटी की चाय की दुकान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान 7 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर थाना कपकोट में धारा- 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आज दिनांकः 07-03-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गणेश चंद्र पुत्र हरिप्रसाद निवासी- कपकोट, जनपद- बागेश्वर रविंद्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी- कपकोट जनपद- बागेश्वर जगदीश चंद्र पुत्र गोपाल राम निवासी कपूर जनपद बागेश्वर गोकुल सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी- कपकोट, जनपद- बागेश्वर गणेश कपकोटी पुत्र महिमन सिंह निवासी- कपकोट, जनपद- बागेश्वर प्रकाश पुत्र दीवान सिंह निवासी- कपकोट, जनपद- बागेश्वर हरीश चंद्र सिंह पुत्र मानसिंह निवासी- कपकोट, जनपद- बागेश्वर हैं।
पुलिस के अनुसार जुआ फड़ में 3210/- रुपये और जामा तलाशी लेने पर 16950/- रुपये , कुल 20160/- रुपये बरामद किये गए।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 लोकेश रावत उ0नि0 अकरम अहमद का0 प्रकाश सिंह का0 त्रिभुवन मर्तोलिया का0 जीवन गिरी मौजूद रहे ।
