Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले झूलाघाट के पहले खिलाड़ी बने दशरथ 

-राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन में राय का प्रतिनिधित्व करेंगे

पिथौरागढ़। झूलाघाट क्षेत्र के दशरथ खड़ायत राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। भुवनेश्वर उड़ीसा में 19 मार्च से शुरू होने वाली राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन में राय का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से सीमांत क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी है। उत्तराखंड पैरालंपिक एसोसिएशन के सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि बीते रोज देहरादून स्पोटर्स एकादमी में आयोजित व्हील चेयर, अपर व लोवर वर्ग में राय स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें राय भर से 55 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। बताया कि प्रतियोगिता में दशरथ ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया है। दशरथ खड़ायत का बैडमिंटन बचपन से ही पंसदीदा खेल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक खेल मैदान के अभाव में वह अस्पताल मैदान में प्रशिक्षण करते थे। उनके चयन पर विधायक विशन सिंह चुफाल, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष योगेश चंद, कोच पुष्कर रावत, बीडीसी सदस्य राधिका चंद, पूर्व प्रधान सुरेश आर्या, संजय पंगरिया, रोहित डिकटिया, बेनीराम कलखुडिय़ा, प्रकाश थापा, ललित मोहन भट्ट, कमलेश भट्ट, पुष्कर चंद, विद्याधर पंगरिया, सूर्या, पुष्कर राज जोशी, मनोज जोशी जताई है।

You may have missed

Advertisement