Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

पालिकाध्यक्ष ने किया महिलाओं को सम्मानित

बागेश्वर। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका ने सफाई मिशन से जुड़ी महिलाओं का समान किया। पालिका सभागा में हुए समान समारोह में घर-घर जाकर कूड़ा उठाने वाली 32 महिलाओं व नगर में काम करने वाली महिला पर्यावरण मित्रों को शॉल ओढ़ाकर समानित किया गया। समान समारोह का शुभारंभ करते हुए पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि सफाई मिशन से जुड़ी महिलाएं बेहतरीन कार्य कर रही हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के चलते लोगों में स्वछता के प्रति जागरुकता आई है। उन्होंने नगर में काम कर रही महिला पर्यावरण मित्रों की भी सराहना की। कहा कि मौसम और विपरीत परिस्थितियों में भी इन्हें नगर को साफ रखना होता है। उन्होंने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए अपने काम को पूरी निष्ठा, ईमानदारी व जिमेदारी से करने को कहा। घर-घर कूड़ा उठाने वाली महिलाओं से लोगों को गीले कूड़े की खाद बनाने के लिए भी प्रेरित करने को कहा। ईओ राजदेव जायसी ने कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव की जानकारी देकर इसके प्रति जागरुकता लाने को कहा। उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में भी विस्तार से बताया। पालिकाध्यक्ष ने महिलाओं का समान करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाया। दो-दो साबुन वितरित कर हाथों को भली प्रकार साफ करने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट, सामुदायिक संगठनकर्ता गंगा अधिकारी, गणेश साही, प्रेमा उपाध्याय सहित 37 महिलाएं मौजूद रहीं।

You may have missed

Advertisement