Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

कांडा पुलिस ने चंतोला गाँव में की 280 लीटर लाहन नष्ट

 

बागेश्वर ।श्पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के निर्देशन में* जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक 07.03.2020 को *उ0नि0 श्री प्रहलाद सिंह थाना प्रभारी कांडा के नेतृत्व में* पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की बिक्री के सम्बन्ध में थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की गई। चैकिंग/दबिश के दौरान पुलिस टीम को ग्राम- चंतोला क्षेत्र में करीब 280 लीटर लाहन (रॉ मैटेरियल) मिली। जिसे मौके पर पुलिस टीम द्वारा नष्ट किया गया तथा ग्राम चंतोला के लोगों को हिदायत दी गयी कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति अवैध शराब की कसीदगी एवं बिक्री में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उक्त लाहन का प्रयोग कच्ची शराब बनाने में किया जाता है।

पुलिस टीम में हे0का0 सुजान सिंह का0 राजकुमार का0 अशोक कुमार का0 मदन सिंह म0का0 दीपिका कबडोल आदि रहे।

You may have missed

Advertisement