Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

 बागेश्वर में कोरोना वायरस की भेंट चढ़ा,महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रम

बागेश्वर। जिले में इस बार महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रम कोरोना वायरस की भेंट चढ़ गया। यहां आयोजित महिला समान कार्यकम स्थगित कर दिया गया। परिवार कल्याल मंत्रालय भारत सरकार की गाइड लाइन के चलते जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है, हालांकि जिले में महिला दिवस कई स्थानों पर मनाया गया। मालूम हो कि जिले में सभी महत्वपूर्ण ओहदों में इस समय महिलाओं की ही तैनाती है। इस कारण इस बार यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जाना था। डीएम की पद पर रंजना राजगुरु, एसपी रचिता जुयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी समेत जेष्ठ तथा कनिष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख भी महिलाएं ही हैं। महिला दिवस के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए इस बार बाल विकास विभाग ने एक महीने पहले से तैयारी की थी। रविवार को 11 बजे ब्लॉक सभागार में महिला समान समारोह कार्यक्रम का आयोजन होना था। इसमें अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का समान होना था। बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओं का संकल्प भी लिया जाना था। जिन लोगों ने बेटी गोद ली उन माता-पिता को भी समानित करने का कार्यक्रम था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते सभी कार्यक्रम स्थगित हो गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मत्रांलय भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस के आउटब्रेक के मामले में जारी एडवाइजरी के क्रम में सावधानी बरतते हुए डीएम के निर्देश के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

You may have missed

Advertisement