May 5, 2026

बागेश्वर में डीएम ने दी कुछ और सेवाओं में छूट, जाने क्या 2?

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कुछ अतिरिक्त गतिविधियों के संचालन हेतु कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी की गयी गाइडलार्इन का अनुपालन करते हुए कुछ अन्य गतिविधियों को छूट दी गयी हैं, जिसमें छात्रों हेतु ऐजेकेशनल बुक्स की दुकानों, इलैक्ट्रीकल फैन की दुकानें, जन उपयोग हेतु प्रीपेड मोबार्इल कनैक्शन के रिचार्ज से संबंधित दुकानें, बीज तथा बागवानी के उपचार हेतु संचालित गतिविधियां, कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में शोध कार्य करने वाले ंसंस्थान, मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पाद आदि से संबंधित गतिविधियां, वरिष्ठ नागरिकों के घरों में देख-रेख हेतु कार्य करने वाले अटेंनडेंट इसके अतिरिक्त आवश्यक वस्तुओं से संबंधित कुछ अन्य दुकानें जैसे बै्रड फैक्ट्री, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, फ्लोर मिल्स, दाल मिल्स, की इत्यादि के संचालन की अनुमति दी गयी हैं।