May 21, 2024

पुलिस की हौसला अफजाई के लिए बागेश्वर पहुंचे डीआईजी

बागेश्वर। पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं जगत राम जोशी बुधवार अपराह्न बागेश्वर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला अफजाई की। उन्हें टॉफी और बिस्कुट बांटे। पुलिस की कार्य प्रणाली पर संतोष जताया। सभी से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। इसके बाद अल्मोड़ा को रवाना हो गए। बुधवार अपराह्न एक बजे डीआईजी जोशी रानीखेत से कौसानी पहुंचे। यहां के बाद गरुड़ होते हुए जिला मुयालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों को टॉफी और बिस्कुट बांटकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन के दौरान धैर्य बनाए रखें। अभी तक लोगों ने पूरा सहयोग दिया है इसी तरह का सहयोग आगे भी बनाए रखें। यह समय धैर्य का ही है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग हर व्यक्ति को करना होगा। कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए यह कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान कई उदाहरण पेश किए हैं। बागेश्वर जिले में पुलिस के सभी मैसों को सार्वजनिक भोजनालय बनाकर गरीब और असहाय लोगों को मदद की है। बाहर से आकर यहां फंसे मजदूरों को भी राशन वितरण किया जा रहा है। यह प्रसास सरानहीय रहा है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को वाहन उपलब्ध कराया है। इस तरह की पहल से लोगों राहत मिली है।