Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण

।
देवाल: कोरोना वैश्विक महामारी के कारण जहां देश दुनिया को पटरी पर लाने का कार्य किया जा रहा है वही प्रकृति प्रेमी पर्यावरण संतुलन बनाने में लगे हुए हैं। राजकीय समुदाय स्वास्थ्य केंद्र देवाल में पर्यावरण प्रेमी बलवंत सिंह बिष्ट द्वारा एस.आई जगमोहन सिंह पडियार चौकी प्रभारी व डॉ. एम.के.सिंह के अध्यक्षता में पृथ्वी दिवस पर देवाल चिकित्सालय में पौधारोपण किया गया जिसमें औषधीय पौधे तेजपात व चुरा का रोपण किया गया।
चौकी प्रभारी जगमोहन पडियार ने कहा पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए वृक्षारोपण होना जरूरी है ताकि ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या उत्पन्न न हो।
डॉ. एम.के. सिंह ने कहा जीवन के लिए स्वच्छ आबोहवा दवाइयों से अधिक कारगर होती है जिसको बनाने लिए पौधो का होना आवश्यक हैं इस ओर पर्यावरण प्रेमी बलवंत सिंह बिष्ट द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं उनके द्वारा आज पृथ्वी दिवस पर हमारे परिसर में पौधारोपण किया गया।
पर्यावरण प्रेमी बलवंत सिंह बिष्ट ने कहा मानव जीवन प्रकृति की देन है उसने इस धरा को सजोने के लिए मनुष्य रूप में मानव को जन्म दिया है ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हो सके इसी उद्देश्य में में पर्यावरण संरक्षण में लगा हूँ।पौधारोपण कार्यक्रम में का0 महेश त्यागी,कां0सचिन भारद्वाज डॉ.शहजाद, पूजा, पुष्पा, बृज मोहन मिश्रा, कुरेशी आदि मौजूद रहे।

Advertisement