March 21, 2026

पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने को आगे आएं अधिकारी

बागेश्वर। राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायतों को संबोधित किया। इसका लाइव टेलीकास्ट डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने भी देखा। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रधानमंत्री की बात सुनीं। उन्होंने पंचायतों को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने और कोरोना के खिलाफ शतप्रतिशत लॉकडाउन नियमों का पालन कराने की बात कही। शुक्रवार को सुबह 11 से 12 बजे तक प्रधानमंत्री ने ई-ग्राम स्वराज एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की। कोविड-19 महामारी के नियंत्रण के लिए किए कार्यों की चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने स्वामित्व नामक केंद्रीय सेक्टर की योजना का भी उद‌्घाटन किया। यह योजना राय के राजस्व विभाग, पंचायत राज और भारतीय सर्वेक्षण विभाग की साझेदारी से संचालित होगी। इसके तहत ग्रामीणों की आवासीय संपत्ति से संबंधित दस्तावेज के प्रकरण और ड्रोन कैमरे पर आधारित सर्वेक्षण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनने व मजबूत लोकतंत्र के लिए ग्राम पंचायतों की अहम भूमिका है। इसे देखते हुए पंचायतों को आधुनिक बनाने के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है। बैठक में मौजूद जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने पीएम के संदेश के अनुसार गांवों को अत्याधुनिक बनाने और कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन का सती से पालन करने की बात दोहराई। इस मौके पर सीडीओ डीडी पंत, एडीएम राहुल कुमार गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, जिला विज्ञान अधिकारी भावेश जगरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।