September 27, 2026

नौ साल के बच्चे के लिए फरिश्ता बने डाक्टर

– बचे की आंत फट गई थी ..अपने खर्चे पर किया सफल ऑपरेशन

देहरादून। लॉकडाउन में कोरोना अस्पताल के डाक्टर योद्धाओं की तरह काम कर रहे हैं। उन पर ओपीडी एवं इमरजेंसी का दबाव है। इसी बीच शनिवार को तत्परता दिखाकर यहां के डाक्टरों ने एक नौ साल के बचे की जान बचाई। उसका अपने खर्चे पर सफल ऑपरेशन किया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बीसी रमोला ने बताया कि नौगांव उत्तरकाशी का एक नौ साल का बालक अस्पताल लाया गया। उसकी आंत फट गई थी, वह मरनासन्न स्थिति में था। परिवार की स्थिति बिल्कुल दयनीय है। वह दो दिन नौगांव एवं दो दिन पुरोला में भर्ती रहा। चिकित्सकों ने आपात बैठक की। अपने खर्चे पर ऑपरेशन करना तय किया। डा. राजीव टटा, डा. परमार्थ जोशी, डा. कुश एरन, डा. संजीव कटारिया की टीम ने ऑपरेशन किया। डॉ जेपी नौटियाल ने खून एवं डॉ मनोज उप्रेती ने अल्ट्रासाउंड कर स्थिति बताई। टीम में सिस्टर रोजी, मीनाक्षी, गीता, देवेंद्र और अशोक शामिल थे।