Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

गीता देवी की मदद को रेडक्रॉस सोसायटी आई आगे

बागेश्वर। अयारतोली की गीता देवी की मदद को हाथ उठने लगे हैं। शनिवार को रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने गांव जाकर उसका हालचाल जाना। उन्होंने खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया। नगर के अन्य संगठन भी उसकी सहायता के लिए आगे आने लगे हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में अन्य सदस्य उनके घर गए। उन्होंने महिला की दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। उन्हें आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, चीनी आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराया। बचों को शिक्षण सामग्री देने की बात कही। उन्होंने महिला की हरसंभव मदद करने और प्रशासन स्तर पर भी उनकी समस्याओं को रखने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मोहिउद्दीन अहमद, उमेश जोशी, प्रमोश जोशी आदि मौजूद रहे।भाजपा भी आई मदद को आगेगरुड़। गरीब महिला की मदद को अन्य संगठन भी आगे आने लगे हैं। शनिवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश रावत ने भी अयारतोली जाकर गीता देवी को दो किट राशन दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी पार्टी उनकी मदद को काम करेगी। प्रशासन ने नहीं ली सुध: गरुड़। महिला की पीड़ा प्रकट होने के बाद जहां सामाजिक संगठनों ने महिला की मदद को हाथ बढ़ाया वहीं प्रशासन इसको लेकर अब भी मौन है। गीता देवी ने बताया कि वह सालों से इसी तरह से गुजारा कर रही है। अब उसका दर्द सामने आने के बाद लोग मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से किसी तरह की सहायता नहीं मिल रही है।

Advertisement