Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

ए डी जी पी ने शूटिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को दी बधाई

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) पुलिस मुख्यालय में सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड एवं अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार द्वारा 38वीं नार्थ जोन शुटिंग चैंम्पियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें देते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
अशोक कुमार ने बताया कि 25 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक जसपाल राणा शुटिंग रेंज प्रेमनगर देहरादून में आयोजित हुई 38वीं नार्थ जोन शुटिंग चैम्पियनशिप में उत्तराखण्ड पुलिस से उ0नि0 हेमलता सेमवाल, 0.22 स्पोर्ट्स पिस्टल 25 मी0 वर्ग में रजत पदक तथा आरक्षी अनुज सेमवाल 0.177 एयर रायफल 10 मी0 वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया।

You may have missed

Advertisement