Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

आरोपी पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए: प्रीतम सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) भाजपा कार्यालय की एक महिला कर्मचारी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी पर आरोप लगाए जाने और भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार को पद से हटाने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रकरण पर सरकार व भाजपा संगठन को निशाने पर लेते हुए मांग की कि इस मामले में आरोपित पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाने वाली महिला को सुरक्षा देने की मांग भी सरकार से की है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार क्यों अपनी महिला कार्यकर्ता के आरोप के मामले में आरोपित पदाधिकारी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। भाजपा महानगर अध्यक्ष और महिला कार्यकर्ता के बीच हुई बातचीत का आडियो सार्वजनिक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका बयान शर्मनाक है। राजनीति में आने वाली महिलाओं के प्रति भाजपा के नजरिये को उनके महानगर अध्यक्ष अपने बयान के जरिये साबित कर रहे हैं। ऐसा कहने पर उन्हें शर्म आआणि चाहिए।

Advertisement