Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

उत्तरकाशी में बस दुर्घटना में 14 मरे 14 घायल, डीएम ने हेलीकॉप्टर की लगाई गुहार

उत्तरकाश ( आखरीआंख समाचार ) उत्तरकाशी के नौगांव से विकासनगर जा रही एक निजी बस के खाई में गिरने से 14 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को डामटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा करीब 12.30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर डामटा क्षेत्र के पास हुआ। निजी कंपनी की बस सुबह जानकीचट्टी से बड़कोट होते हुए विकासनगर जा रही थी। डामटा पहुंचने से पहले किमथात में चालक संतुलन खो बैठा और बस डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर डामटा और नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। सूचना के बाद एसडीआरएफ का 18 सदस्यीय दल मौके के लिए रवाना हुआ। चार जवान हेलीकॉप्टर से भेजे गए। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल ले जाते वक्त दो यात्रियों की मौत हो गई। साथ ही 14 घायलों को डामटा अस्पताल पहुंचाया गया। पांच गंभीर घायलों को देहरादून लाने की तैयारी की जा रही है। बस में 28 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा उक्त दुर्घटना में घायल लोगों को अतिशीघ्र समुचित उपचार उपलब्ध कराने व घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर भेजकर घायलों को हायर सेंटर, देहरादून लाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र के निर्देश पर गम्भीर घायलों को हेलीकाॅप्टर द्वारा देहरादून लाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा अमित नेगी व जिलाधिकारी, उत्तरकाशी से घटना की पूरी जानकारी भी प्राप्त की तथा मृतकों के परिजनों व घायलों को तत्काल अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिये है। दुर्घटना दुर्घटना में गम्भीर घायल 06 लोगों को हेलीकाप्टर के माध्यम से एम्स, ऋषिकेश व जौलीग्रांट चिकित्सालय, देहरादून में भर्ती कराया गया है, जबकि 08 घायलों को एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु देहरादून लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में अभी तक में 14 लोगों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है, रेस्क्यू अभी जारी है।

You may have missed

Advertisement