सीएसके के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की जमकर हुई धुनाई, तेज गेंदबाज के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल-14 : मुंबई अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंची, चेन्नई टॉप पर कायम
अहमदाबाद, । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 वें सीजन के 27 वें मैच की समाप्ति के बाद मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ टॉप पर कायम है। कायरन पोलार्ड ने 34 गेंदों पर 6 चौके और 8 छक्के के सहारे नाबाद 87 की तूफानी पारी खेलते हुए शनिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14 वें सीजन के 27 वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से जीत रोमांचक जीत दिला दी।
चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसे मुंबई ने अंतिम गेंद पर पोलार्ड के पराक्राम की बदौलत छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मुंबई की सात मैचों में यह चौथी जीत है और टीम 8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। चेन्नई को सात मैचों में दूसरी हार झेलनी पड़ी है और टीम 10 अंकों के साथ अभी भी टॉप पर कायम है।
चेन्नई, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगजोर के एकसमान 10-10 अंक है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते चेन्नई नंबर वन पर है।
दिल्ली दूसरे और बेंगलोर तीसरे नंबर पर है। पंजाब किंग्स छह अंकों के साथ पांचवें, जबकि कोलकाता छठे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स सातवें और सनराइजर्स हैदराबाद आठवे नंबर पर है।
००
आईपीएल-14 : कोलकाता के कमिंस के सामने होंगे बेंगलोर के मैक्सवेल और डीविलियर्स
अहमदाबाद,02 मई । एबी डीविलियर्स और ग्लैन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाजों से शुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में सोमवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले लीग के 30वें मैच में पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। बेंगलोर ने इस सीजन में अब तक सात में से पांच मैच जीते हैं और वह 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। टीम को हालांकि पिछले तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले ही मैच में उसे पंजाब किंग्स ने 34 रनों से मात दी थी। दूसरी तरफ, कोलकाता को सात मैचों में अब तक केवल दो ही जीत मिली है। इस सीजन में जब दोनों टीमें पिछले बार एक दूसरे से भिड़ी थी तो विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर ने 38 रनों से जीत दर्ज की थी।
इस मैच में मुकाबला मुख्य रूप से कोलकाता के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और बेंगलोर के बीच बल्लेबाज डीविलियर्स तथा मैक्सवेल के बीच हो सकती है। हालांकि मैक्सवेल और डीविलियर्स, दोनों पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए थे। दोनों को पंजाब के स्पिनर हरप्रीत बरार ने आउट किया था। कोलकाता कमिंस के ओवरों को आखिर के लिए बचाकर रखना चाहेगी ताकि नंबर चार पर मैक्सवेल और नंबर पांच पर डीविलियर्स को रोका जा सके। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली टीम की परेशानी उसकी बल्लेबाजी रही है। शीर्ष क्रम के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिख रही है जबकि निचले क्रम भी तेजी से रन बनाने में विफल रहे हैं।
टीमें (संभावित)
कोलकाता नाइट राइडर्स : शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण सीवी, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, लॉकी फग्र्यूसन, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर, पवन नेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, फिन एलन (विकेटकीपर), एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), पावन देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, स्कॉट कुगलेइजन, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जेमिसन, डैनियल क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, के भरत।
००
पोलार्ड की निर्दयी पारी ने हमसे मैच छीन लिया : फ्लेमिंग
नईदिल्ली, । चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कारयन पोलार्ड की नाबाद 87 रनों की पारी को एक निर्दयी पारी बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने पोलार्ड को रोकने के लिए सबकुछ किया, लेकिन वे विस्फोटक बल्लेबाज को रोकने में असफल रहे। कायरन पोलार्ड ने 34 गेंदों पर 6 चौके और 8 छक्के के सहारे नाबाद 87 रन बनाकर तूफानी पारी खेलते हुए शनिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14 वें सीजन के 27 वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से जीत रोमांचक जीत दिला दी थी।
फ्लेमिंग ने मैच के बाद कहा, हम अविश्वसनीय रूप से अच्छा खेल रहे थे, लेकिन पोलार्ड की निर्दयी पारी ने अंतर पैदा कर दिया। यदि आप इसे देखें, तो वह मुख्य आधार था। हमने उसके आस -पास बहुत सारी अच्छी चीजें कीं लेकिन उन्होंने इसे विफल कर दिया। हमने सब कुछ सही किया लेकिन अंत में उन्होंने एक शानदार पारी खेली।
चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसे मुंबई ने अंतिम गेंद पर पोलार्ड के पराक्राम की बदौलत छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। उन्होंने कहा, हमने 220 के स्कोर के रूप में अविश्वसनीय रूप से अच्छा किया, लेकिन हमें हमेशा लगता है कि इन खेलों में, छोटे मैदान और अच्छी सतह (बल्लेबाजी करने के लिए) में (विपक्षी) की गुणवत्ता के कारण कभी-कभी ऐसे स्कोर का बचाव करना मुश्किल होता है।
००
मैं डीविलियर्स जैसा 360 डिग्री बल्लेबाज नहीं हूं : पोलार्ड
नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) के विस्फोटक बल्लेबाज कायरन पोलार्ड ने एबी डीविलियर्स के साथ खुद की तुलना किए जाने पर कहा है कि वह डीविलियर्स जैसे 360 डिग्री बल्लेबाज नहीं हैं। हालांकि वह खेल के मैदान पर रन बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कायरन पोलार्ड ने 34 गेंदों पर 6 चौके और 8 छक्के के सहारे नाबाद 87 बनाकर तूफानी पारी खेलते हुए शनिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 27 वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से जीत रोमांचक जीत दिला दी।
पोलार्ड ने मैच के बाद कहा, मैं नहीं कह सकता हूं कि मैं 360 डिग्री जैसा बल्लेबाज हूं। लेकिन मैं मैदान पर अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश कर रहा हूं।
पोलार्ड जब 68 के निजी स्कोर पर थे तब चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डुप्लेसिस ने उनका कैच छोड़ दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा के ओवर में तीन छक्के लगाए।
उन्होंने कहा, मैं भाग्यशाली था कि फाफ ने मुझे मौका दिया। उनके पास चार स्पिन गेंदबाज थे और मुझे उनके खिलाफ छक्के लगाने थे। मैं जडेजा के ओवर में अधिक से अधिक छक्का लगना चाहता था ताकि मेरी टीम मैच में बनी रहे।
प्लेयर ऑफ दी मैच बने पोलार्ड ने कहा, गेंदबाजी के दौरान हमारे गेंदबाज तेज गेंदों पर फोकस कर रहे थे, जिस पर रन बन रहे थे, इसलिए मैंने स्लोअर गेंदों को अपना हथियार बनाया। बल्लेबाजी के दौरान भी मुझे पता था कि मुझे वाइड यॉर्कर गेंदों को फेंककर मुझ पर निशाना बनाया जाएगा, लेकिन इस बार मैंने इसके लिए तैयारी की थी, जो मेरे काम आया।
उन्होंने कहा, मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे एक बार जीवनदान भी मिला। अंतिम ओवर में भी मैंने स्ट्राइक अपने पास रखा क्योंकि मैं चाहता था कि 6 के 6 गेंद मैं खेलूं और हमारे जीतने की संभावना अधिक से अधिक बनी रहे।
००
सीएसके के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की जमकर हुई धुनाई, तेज गेंदबाज के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
नईदिल्ली, । आईपीएल 2021 के 27 वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया ।सीएसके के लिए अंबाती रायडू ने 27 गेंदों नाबाद 72 रनों की पारी खेली, वहीं मोईन अली ने 36 गेंदों में 58 रन बनाए तो वहीं फाफ डुप्लेसिस ने 28 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली।
मुंबई के बल्लेबाजों ने सीएसके के सभी बल्लेबाजों की जमकर धुनाई की लेकिन सबसे ज्यादा महंगे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे । उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 56 लुटाए और एक विकेट हासिल किया। चेन्नई के खिलाफ महंगी गेंदबाजी करने के साथ ही जसप्रीत बुमराह के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।बता दें कि बुमराह ने आईपीएल का अब तक सबसे महंगा स्पैल किया।
इससे पहले बुमराह ने साल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने 4 ओवर में 55 रन दिए थे । जसप्रीत बुमराह सीएसके खिलाफ वैसी गेंदबाजी नहीं कर पाए जिसके लिए वह जाने जाते हैं ।बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई हुई। मुंबई के ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 42 रन दिए और धवन कुलकर्णी ने 48 रन लुटाए।
वहीं राहुल चाहर ने भी 32 रन खर्च करने का काम किया। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन के दम पर ही मुकाबले में 20 ओवर में 218 रन बनाने में कामयाब रही। गौरतलब हो कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल के 14 वें सीजन में अब तक अपना प्रभाव छोडऩे में नाकाम रहे हैं। अब सीएसके के खिलाफ जैसा उन्होंने प्रदर्शन किया है उसके बाद उन पर और सवाल खड़े हो गए हैं।
