IPL MIX : पंजाब को 7 विकेट से पराजित करके नंबर वन बनी दिल्ली
अहमदाबाद, । सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 69 रन) की शानदार पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराकर अंकालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब को छह विकेट पर 166 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दिल्ली की 8 मैचों में यह छठी जीत है और टीम अब 12 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। पंजाब को आठ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम छह अंकों के साथ छठे नंबर पर है। पंजाब से मिले 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को धवन और पृथ्वी शॉ (39) ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी ठोस शुरूआत दी। शॉ को हरप्रीत बरार ने बोल्ड किया। शॉ ने 22 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।
उनके आउट होने के बाद धवन ने स्टीव स्मिथ (24) के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 48 रन जोड़कर टीम को मैच में बनाए रखा। स्मिथ को रिले मेरेडिथ ने आउट किया। स्मिथ ने 22 गेंदों पर एक चौका लगाया। धवन ने फिर से कप्तान ऋषभ पंत (14) के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 36 रन जोड़े। इस बीच पंत भी आउट हो गए।
लेकिन धवन ने एक छोर संभाले रखा और 47 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाकर टीम को सात विकेट से जीत दिला दी। धवन ने एक बार फिर से ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। शिमरन हेटमायर ने चार गेंदों पर एक चौका और दो छक्के के सहारे नाबाद 16 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए रिले मेरेडिथ, हरप्रीत बरार और क्रिस जॉर्डन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। इससे पहले, कप्तान (नाबाद 99 रन) की दमदार पारी की बदौलत अपने नियमित कप्तान लोकेश राहुल के बगैर खेल रही पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य रखा। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 166 रनों का स्कोर बनाया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरूआत सही नहीं रही और टीम ने 35 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए। इनमें प्रभसिमरन सिंह (12) और क्रिस गेल (13) के विकेट शामिल है। इसके बाद मयंक ने आईसीसी रैंकिंग में दुनिया नंबर वन टी20 बल्लेबाज डेविड मलान (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी करके टीम को स्थिरता प्रदान की। मलान ने 26 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया।
मयंक ने फिर शाहरूख खान (4) के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों पर 41 रनों की साझेदारी करके पंजाब को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। मयंक ने 58 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए। दीपक हुड्डा ने एक और क्रिस जॉर्डन ने दो और हरप्रीत बरार ने नाबाद चार रन बनाए। पंजाब ने अंतिम छह ओवरों में 76 रन बटोरे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कबिसो रबाडा ने तीन और अक्षर पटेल तथा आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।
००
हम युवा और अनुभव के मिश्रण के साथ आगे बढ़ रहे हैं : पंत
अहमदाबाद , । आईपीएल के 14वें सीजन के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा है कि उनकी टीम हम युवा और अनुभव के मिश्रण के साथ आगे बढ़ रही है। दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 69 रन) की शानदार पारी के दम पर रविवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराकर अंकालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया।
पंत ने मैच के बाद कहा, शिखर और शॉ ने हमें अच्छी शुरुआत दी। दूसरी पारी में विकेट धीमी थी पर स्टार्ट के चलते हम जीते। युवा और अनुभव के मिश्रण के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब को छह विकेट पर 166 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली की 8 मैचों में यह छठी जीत है और टीम अब 12 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। पंजाब को आठ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम छह अंकों के साथ छठे नंबर पर है।
उन्होंने कहा, हमें कोलकाता के मैचों के लिए कुछ चीजें प्लैन करनी है और वह करेंगे। हमारे पास बहुत अच्छे बोलर है, हम सभी को एक साथ तो नहीं खिला सकते। मैं हर रोज सीख रहा हूं, रिकी साथ है, और सभी अनुभवी खिलाड़ी।
००
राहुल वापसी करेंगे, आज मेरा दिन था : मयंक
अहमदाबाद, । आईपीएल के 14वें सीजन के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिल्स के खिलाफ 99 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने कहा है कि बल्लेबाजी में आज उनका दिन था। पंजाब के नियमित कप्तान लोकेश राहुल की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालने वाले मयंक की कप्तानी में पंजाब को दिल्ली के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 69 रन) की शानदार पारी के दम पर रविवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराकर अंकालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया।
मयंक ने मैच के बाद कहा, राहुल सर्जरी के लिए जा रहे हैं, वह वापसी करेंगे। हम उस विकेट पर 10 रन पीछे थे और उस पावरप्ले के बाद हम पीछे रह गए। एक बैटर को अंत तक बल्लेबाजी करनी थी और आज मेरा दिन था। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब को छह विकेट पर 166 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली की 8 मैचों में यह छठी जीत है और टीम अब 12 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। पंजाब को आठ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम छह अंकों के साथ छठे नंबर पर है।
मयंक ने आगे कहा, बीच ओवरों में जीतने रन चाहते थे उतने नहीं बना पाए हम। दो अंक मिलते तो बहुत खुशी होती। अब इस हार को भुलाकर अगले मैच में वापसी करनी होगी हमें। हरप्रीत की गेंदबाजी बहुत अच्छी हो रही है। एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
००
केकेआर के दो खिलाड़ी मिले कोरोना संक्रमित, आरसीबी के साथ आज होने वाला मैच रद्द
नई दिल्ली, । कोरोना संक्रमण की एंट्री अब आईपीएल में भी हो गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी की कोरोना रिपार्ट पॉजिटिव आई है। वहीं आज होने वाला आरसीबी केकेआर मैच को रद्द कर दिया गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज मैच खेले जाने वाला था। केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि खिलाडिय़ों के कोविड पॉजिटिव निकलने के बाद कोई मैच रद्द किया हो।
सूत्र ने बताया कि दल के दो सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन हमें उनके दूसरे परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार है जिससे कि गलत नतीजे की संभावना को खारिज किया जा सके जैसे दिल्ली कैपिटल्स के एनरिच नोर्ट्जे के साथ हुआ था।
केकेआर ने अपना पिछला मुकाबला 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था और पॉजिटिव नतीजे आने के बाद टूर्नामेंट में घबराहट की स्थिति हो सकती है।पता चला है कि केकेआर के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ पैट कमिंस ने आईपीएल के सभी आस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों को इसकी जानकारी दी है।
कोरोना के संक्रमण काल में बीसीसीआई ने मजबूत बायो-बबल का हवाला दिया था, जिसके बाद अब तक 29 मैच सफलतापूर्वक कराए गए। चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए। लेकिन अहमदाबाद में दो खिलाडिय़ों के संक्रमित होने से हड़कंप मच गया।
