Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

डब्ल्यूटीसी फाइनल और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

नईदिल्ली, । भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को इंग्लैंड में जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल और अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि पृथ्वी शॉ और प्रसिद्ध कृष्णा टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, हालांकि कृष्णा को स्टैंड बाय खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल और रिद्धिमान साहा को फिटनेस क्लियरेंस के अधीन रखा गया है। डब्लूटीसी फाइनल 18 से 23 जून तक साउथम्पटन में होगा।
भारत ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टीम घोषित की है। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल को रिटेन किया गया है। वहीं चोट के कारण घरेलू सीरीज से बाहर रहे बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टीम में वापसी की है। उनके आने से टीम का स्पिन विभाग और मजबूत होगा। साथ ही साथ टीम को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव का सेवा भी मिल गई है। टीम के पास न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टॉप ऑर्डर में भी रोहित शर्मा, शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के रूप में अच्छे और इन फॉर्म बल्लेबाज हैं, हालांकि टीम के पास अब पृथ्वी शॉ भी उपलब्ध हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा तीन नए और उभरते हुए खिलाडिय़ों को स्टैंड बाय के रूप में टीम में शामिल किया गया, जिसमें अभिमन्यु ईश्वरन, आवेश खान और अरजन नागवासवाला शामिल हैं।
भारत की 20 सदस्यीय टीम : विराट कोहली, (कप्तान), अजिंक्या रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लोकेश राहुल (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), रिद्धिमान साहा (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन)।
स्टैंड बाय खिलाड़ी : अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, अरजन नागवसवाला।
००

)टेस्ट पदार्पण में 11 विकेट लेने के बाद प्रवीण जयविक्रमा गेंदबाजी रैंकिंग में सीधे टॉप 50 में
नईदिल्ली, । टेस्ट में श्रीलंका की 209 रन से शानदार जीत के हीरो रहे श्रीलंका के युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर गेंदबाज प्रवीण जयविक्रमा (11/178) आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में सीधे टॉप 50 में शामिल हो गए हैं। अपने पदार्पण टेस्ट में 11 विकेट लेने की बदौलत उन्होंने 48वें स्थान पर रैंकिंग में प्रवेश किया है। श्रीलंका के लिए पदार्पण टेस्ट में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
जयविक्रमा के 92 रन पर छह विकेट के प्रदर्शन की बदौलत ही श्रीलंका पहली पारी में बंगलादेश को 251 रन पर ऑल आउट करने में सफल रहा था। वहीं दूसरी पारी में जयविक्रमा ने 86 रन पांच विकेट चटकाए थे। बल्लेबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को भी चार स्थान का फायदा हुआ है और वह कुल 118 अंकों के साथ अब 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं टॉप पांच में क्रमश: केन विलियम्सन, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन , जो रूट और विराट कोहली बरकरार हैं। ऋषभ पंत, हेनरी निकोल्स और रोहित शर्मा को फायदा हुआ है और वे तीनों 747 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह नौवें स्थान पर चले गए हैं और डेविड वार्नर दसवें स्थान पर बने हुए हैं।
बंगलादेश के तमीम इकबाल तीन स्थान के फायदे से 27वें तो वहीं मुशफिकुर रहीम औरमोमिनुल हक एक-एक स्थान के फायदे से 21वें और 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली 15 स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के फवाद आलम भी 31 स्थान के फायदे से 47वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

You may have missed

Advertisement