Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

रोजा रखने के बाद भी किया दो मरीजों के लिए प्लामा दान

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन ने रोजा रखने के बाद भी दो मरीजों के लिए प्लामा दान किया। उपनिरीक्षक के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी मिशन के तहत लोगों का हौसला बढ़ाने में जुटे हुए हैं। कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के लिए डीजीपी अशोक कुमार की ओर से पूरे प्रदेश में हौसला अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस विभाग के कर्मचारी एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के नेतृत्व में लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों का समाधान करने में जुटे हैं। मिशन हौंसला में ऑक्सीजन आपूर्ति, लोगों को अस्पताल पहुंचाना, बेड, राशन आदि की व्यवस्था करने का कार्य पुलिस के अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं। सोमवार को निजी अस्पताल में भर्ती लामाचौड़ निवासी महिला व एक एसटीएच में भर्ती रुद्रपुर निवासी महिला को प्लामा की आवश्यकता थी। इस संबंध में लालकुआं थाने के उपनिरीक्षक मुनव्वर को जानकारी मिली तो वह प्लामा दान के लिए एसटीएच पहुंचे। ऐसे में दोनों मरीजों को एबी पॉजिटिव प्लामा डोनेट किया गया। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी तारा सिंह ने कहा कि वह घर में अकेले रहते हैं। बीमार होने की दशा में मुखानी पुलिस ने अपने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया और सभी तरह की जांच कराई। एसओ मुखानी सुशील कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न लोगों को कचे राशन का वितरण भी किया गया।

Advertisement