March 20, 2026

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

दिल्गुलाबी गेंद से जोस बटलर ने सुपरमैन बनकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच
नई दिल्ली ,। मेजबान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज 2021-22 का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट मैच के रूप में हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और उसने चार रन के स्कोर पर ही मार्कस हैरिस (3) का विकेट गंवा दिया। हैरिस तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों लपके गए। हालांकि इस विकेट में ब्रॉड से ज्यादा बटलर का योगदान रहा, जिन्होंने अपने दाहिने ओर डाइव लगाकर लाजवाब कैच पकड़ा। बटलर का यह शानदार कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पिंक बाल से खेला जा रहा इस टेस्ट मैच का आठवां ओवर ब्रॉड लेकर आए। ब्राड ने तीसरी गेंद राउंड द विकेट से फेंका और गेंद आन साइड में जा रही थी। इस गेंद पर हैरिस ने प्रहार करना चाहा, लेकिन बॉल बल्ले का मोटा किनारा लेकर दाहिने ओर आन साइड में चली गई। गेंद काफी तेजी से लेग स्लिप और विकेटकीपर के बीच से निकल रही थी, लेकिन तभी विकेटकीपर बटलर ने अपने दाहिने तरफ बढ़ाकर हवा में फुल स्ट्रेच डाइव लगाई और गेंद को एक हाथ से ही अपने दस्ताने में कैद कर लिया। इसके बाद हैरिस को पवेलियन लौटना पड़ा। मार्कस हैरिस ने तीन रन बनाने के लिए 28 गेंदों का सहारा लिया।
ऑस्ट्रेलिया को झटका, पैट कमिंस दूसरे टेस्ट से बाहर
दूसरा टेस्ट मैच कुछ ही देर पहले ही कंगारूओं को एक तगड़ा झटका लगा जब कप्तान पैट कमिंस इस मैच से बाहर हो गए। कमिंस कोविड-19 से संक्रमित पाए गए रेस्टोरेंट के एक शख्स के संपर्क में आने के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर हुए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर कहा कि कमिंस एडिलेड के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे इस दौरान उनके पास वाली टेबल पर बैठा पैट्रन कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
कमिंस के दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद उपकप्तान स्टीव स्मिथ टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, मिचेल नासेर को भी टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला है। कमिंस अब सात दिन तक आइसोलेशन में रहेंगे। दूसरे टेस्ट के लिए स्मिथ के कप्तान बनने के बाद ट्रेविस हेड उपकप्तानी की जिम्मेदारी
नई दिल्ली ,। भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो गई है। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी। भारतीय टीम मुंबई से सीधे दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुई। बीसीसीआई ने सुबह को अपने ट्विटर अकाउंट पर भारतीय खिलाडिय़ों की चार फोटो पोस्ट की है, जिसमें खिलाड़ी फ्लाइट में बैठे हुए हैं। बोर्ड ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए सब एकसाथ। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर 4 तस्वीरें शेयर की, जिसमें जसप्रीत बुमराह, मयंक अग्रवाल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव नजर आ रहे हैं। लेकिन भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली गायब हैं। अफ्रीकी दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी 3 दिन तक मुंबई में चरंटाइन में थे। पिछले दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से सीरीज जीती थी। भारतीय टीम के सामने अब दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से जोहानिसबर्ग और तीसरा तथा आखिरी टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।
पहले सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होनी थी, लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट के कारण सीरीज को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया था। टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा दोनों को चुना गया है। हालांकि, टेस्ट की उप कप्तानी रहाणे से छीनकर रोहित शर्मा को सौंप दी गई है। लेकिन रोहित चोट के कारण टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं। रोहित के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद प्रियांक पांचाल को टीम में शामिल किया गया है। पांचाल के पास इस सीरीज से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका है। 31 साल के पांचाल ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन इस बल्लेबाज के पास अच्छा अनुभव है और वे 100 फर्स्ट क्लास मैच में 46 की औसत से 7011 रन बना चुके हैं। रोहित के बाहर होने के बाद अब भारतीय टीम का उपकप्तान कौन होगा, अभी यह तय नहीं है।
1 दिन के चरंटाइन में रहेगी भारतीय टीम
जोहानिसबर्ग पहुंचने के बाद भारतीय टीम एक चरंटाइन में नहीं बल्कि केवल एक दिन के दिन के आइसोलेशन में रहेगी। आइसोलेशन के दौरान उनका तीन बार टेस्ट किया जाएगा और फिर रिजल्ट के बाद उन्हें एक बॉयो-सिक्योर एनवायरनमेंट (बीएसई) में प्रवेश कराया जाएगा। टीम इंडिया आगमन पर चरंटाइन मे रहेगी और आने वाले कोविन-19 टेस्ट के परिणामों के बाद ही रिलीज की जाएगी जो टीम के उनके होटल में आने पर होगी। जब तक कोविड -19 टेस्ट का परिणाम आने में समय लगता है। एक दिन से अधिक नहीं।
अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम के परिवार के सभी सदस्य नहीं
पिछले दो दौरों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के विपरीत भारतीय टीम यहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ नहीं होगी। ऑमिक्रॉन वेरिएंट के डर के कारण सभी खिलाडिय़ों के साथ उनके परिवार के सदस्य नहीं होंगे। हालांकि बताया जा रहा है कि भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी हैं।
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), प्रियांक पांचाल, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर और अर्जन नागवासवाला।
00