सोमेश्वर से मधुबाला आर्य ने की भाजपा से दावेदारी पेश
अल्मोड़ा। सोमेश्वर में मधुबाला आर्य ने भाजपा में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी पेश की है। लोद घाटी के ग्राम बले निवासी मधुबाला आर्य पार्टी से जुड़ी हैं और अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक विकासखंड ताकुला की निदेशक हैं। उनकी सास लछीमा देवी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आदि को आवेदन भेजा है। मधुबाला आर्य ग्राम पंचायत बले की प्रधान रही हैं और 2002 से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। उनके पति बलवंत आर्य भी वर्ष 1996 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।
