August 11, 2026

आज बागेश्वर में कोरोना के 104 नए केस, 33 मरीज डिस्चार्ज

बागेश्वर । मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 886 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 161964 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 6474 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 6181 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है । वर्तमान में जनपद में कुल 237 मरीजों में से 02 संक्रमित मरीज का ईलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है तथा 235 मरीज घर में आईसोलशन में हैं। अब तक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 104 केस आये हैं। तथा आज 33 मरीज डिस्चार्ज किये गए है।