Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

गर्मी निकालने की बात कहने वाले तीसरे चरण के चुनाव बाद स्वयं ठंडे पड़ गए : अखिलेश यादव पेड पर चढकर सुनी जनता ने अखिलेश की बात


पाटन, उन्नाव । गर्मी निकालने की बात कहने वाले तीसरे चरण के चुनाव के बाद स्वयं ठंडे पड गए। जैसे-जैसे चुनाव होते जा रहे हैं वैसे भाजपा सुन होती जा रही है। सातवें चरण तक पूर्वांचल में भाजपा के बूथो पर भूत नाचेंगे। और इनके नेता गायब होते चले जाएंगे। भाजपा का छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है, बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है, और पार्टी का सबसे बड़ा नेता सफेद झूठ बोलता है। उक्त बात रविवार को कस्बा भगवंतनगर में चुनावी जनसभा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोलने का काम करते हैं। भाजपा ने किसान, नौजवान और गरीबों का शोषण करने का काम कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाले किसानों की हत्या करने का काम कर रहे है। खरीद केंद्रों पर किसानों की फसल नहीं खरीदी गई। वही खाद के दाम बढ़ाकर खाद चोरी करने का काम किया है। किसान विरोधी काले कानून को किसानों के विरोध के बाद वापस लेना पडा। गाय को अपनी मां बताने वाले बाबा की गौशालाओं में गाय भूखों मर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वोट पड़ रहे हैं भाजपा के नेता शून्य होते जा रहे हैं। वही हवाई चप्पल से चलने वाले गरीबों को हवाई जहाज का सपना दिखाने वाली भाजपा हवाई अड्डे बन्दरगाह, रेलवे व रेलवे स्टेशन बेच रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों को मुफ्त में सिलेंडर बांटने वाले सिलेंडर की कीमत एक हजार रुपए बढ़ाकर गरीबों को धोखा देने का क

Advertisement