Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

किसानों,महिलाओं,रोजगारपरक समृद्धि के लिए कांग्रेस को समर्थन करें – प्रियंका गांधी


माधौगंज/हरदोई , । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा नगर के श्री नरपति सिंह इन्टर कालेज के खेल मैदान पर पार्टी प्रत्याशी सुभाष पाल के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि विगत पांच वर्षों में जनता की स्थित बदतर हो गई है वहीं महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्या,मंहगाई,सुरसा की तरह मुंह फैलाये खड़ी है। किसानों को रात रात जागकर फसलों की सुरक्षा करनी पड़ती है। प्रदेश के सांसद प्रधानमंत्री को किसानों की समस्या की जानकारी तक नही है। केवल चुनाव में जातिवाद,आतंकवाद, धर्मवाद का बखेड़ा खड़ा करते हैं।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है वहां छुट्टा जानवरो की समस्या को लेकर कांग्रेस सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए छुट्टा जानवरो की समस्या से किसानों को लगभग निजात दिला दी है।उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा गौशाला बनवाई लेकिन गौशालाओं की हकीकत जा कर देखने को मिलती है ना ही चारा है और ना ही पानी, भाजपा सरकार में महगाई चारो तरफ से बढ़ी है। डीजल ,पेट्रोल,खाद आदि किसानों को जरूरत की सभी वस्तुएं महंगी हुई हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर खाली पड़े 12 लाख पदों की भर्ती होगी,वहीं किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों की यात्रा कर रहे हैं कहते है कि देश का गौरव बढ़ा रहे जबकि नवजवानों, किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने से ही देश का गौरव बढेगा। कांग्रेस पार्टी के अलावा कोई भी दल द्वारा महिला अत्याचार व किसानों को गाड़ी के नीचे कुचलने व सीएए,एनआर सी जैसे मुद्दों पर विरोध नही किया, केवल कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर 12 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे। 8 लाख रोजगार पैदा करेंगे। स्वयम रोजगार करने वालो को 5 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत व्याज पर दिलाएंगे। बुनकरों को पैकेज दिया जाएगा।जॉब कैलन्डर बनेगा जिसमे प्रत्येक परीक्षा की तिथि ,रिजल्ट की तिथि ,और नियुक्ति की तिथि पहले से निश्चित होगी।मंच पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ,प्रभारी जीतलाल सरोज सहित मंचासीन रहे

Advertisement