Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

पंत और ग्वासाकोटी बने एसीएफ


नैनीताल। वन विभाग में रिक्त पड़े असिस्टेंट कंजरवेटर फॉरेस्ट (एसीएफ) के प्रमोशन की लिस्ट सरकार ने जारी कर दी है। इसमें अलग-अलग वन प्रभागों में तैनात 29 डीडीआर रेंजर पदोन्नत हुए हैं। इसमें कालाढूंगी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमित ग्वासाकोटी व बैलपड़ाव रेंज के वन क्षेत्राधिकारी संतोष पंत भी एसीएफ बन गए हैं। इन दोनों को अपने-अपने प्रभागों में एसडीओ पद पर तैनाती मिली है। एसडीओ बनने पर रेंज में तैनात वन कर्मियों ने खुशी व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी है।

Advertisement