Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के राज्य ब्रांड एम्बेसडर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सम्मान

आज कप्तानी डेब्यू करेंगे जैसन रॉय
लंदन ,। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ जैसन रॉय अपने पेशेवर क्रिकेट करियर में पहली बार किसी टीम का नेतृत्व करने जा रहे हैं। गुरुवार को नॉर्दन सुपरचार्जर्स के ख़िलाफ़ होने वाले मुक़ाबले के लिए उन्हें ओवल इंविंसिबल्स का कप्तान चुना गया है।
इंविंसिबल्स के नियमित कप्तान सैम बिलिंग्स कैंटरबरी में दक्षिण अफ्ऱीका के विरुद्ध अभ्यास मैच में इंग्लैंड लायंस का प्रतिनिधित्व करेंगे। विल जैक्स भी इस मैच में शामिल हैं। नतीजतन रॉय गुरुवार के मैच में कप्तान की भूमिका निभाएंगे। उनका कप्तानी का अनुभव द्वितीय टीम क्रिकेट और 2013 में एक गैर-प्रथम श्रेणी मैच तक सीमित है।
रॉय ने एक बयान में कहा, ‘मैं ख़ुश हो गया जब मुझे टीम की कप्तानी करने को कहा गया और मैं इस अतिरिक्त जि़म्मेदारी का आनंद ले रहा हूं। भले ही यह केवल एक मैच के लिए है, टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात है।’ रॉय इस साल रनों के सूखे का सामना कर रहे हैं। छह टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 98 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने केवल 76 रन बनाए है जिससे आगामी टी20 विश्व कप में उनका स्थान ख़तरे में आ सकता है। द हंड्रेड प्रतियोगिता की शुरुआत उन्होंने शून्य के स्कोर से की थी और अगले मैच में 10 गेंदों पर वह केवल 10 रन बना पाए।
ओवल टीम में रॉय के साथी सैम करेन ने कहा, ‘यह निराशाजनक है कि हमने दो खिलाडिय़ों को खो दिया है लेकिन यह जैक्सी (जैक्स) और बिल्बो (बिलिंग्स) के लिए लायंस टीम का मैच खेलने का अच्छा अवसर है। अपने घरेलू मैदान पर खेलना और कप्तानी करना जेस (रॉय) के लिए काफ़ी रोमांचक होने वाला है। पिछले कुछ दिनों में प्रशिक्षण सत्र के दौरान काफ़ी ऊर्जा रही है और सब उत्साहित हैं।’
सैम ने आगे कहा, ‘वह (एक बड़ी पारी से) ज़्यादा दूर नहीं है। वह अच्छे ढंग से गेंद को खेल रहे है और पिछले कुछ मैचों में उनके आउट होने के तरीक़े दुर्भाग्यपूर्ण रहे है। एक गेंदबाज़ी क्रम जल्द ही आएगो जो सोचेगा कि रॉय खऱाब फ़ॉर्म में है और फिर उसे पछतावा होगा। हम सभी जानते हैं कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं और हमें उनके बारे में चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।’
वहीं दूसरी तरफ़ विपक्षी टीम सुपरचार्जर्स की ओर से हैरी ब्रूक लायंस मैच में हिस्सा लेने की वजह से गुरुवार को नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह सैफ़ ज़ैब को शॉर्ट टर्म रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
00

(जमैका)केन विलियमसन की वापसी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 में धोया
जमैका  कप्तान केन विलियमसन के 47 रन और जिम्मी नीशाम के 15 गेंद में 33 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज को 13 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बनाए, जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन ही बना पाई।
नीशाम ने आखिरी तीन गेंद में तीन चौके लगाए और आखिरी ओवर में 23 रन बनाए। बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को सात विकेट पर 172 रन पर रोक दिया। मार्टिन गुप्टिल और डेवोन कोंवे ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत देकर पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। दोनेां को ओडियन स्मिथ ने पवेलियन भेजा।
बारिश 12वें ओवर में आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 95 रन था। बारिश के कारण करीब दो घंटे खेल बाधित रहा। उसके बाद न्यूजीलैंड ने अगली 18 गेंद में 33 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 42 रन शामारा ब्रूक्स ने बनाए । निकोलस पूरन ने आठ गेंद में 15 और जैसन होल्डर ने 19 गेंद में 25 रन की पारी खेली। सैंटनर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
00

ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के राज्य ब्रांड एम्बेसडर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सम्मान
नई दिल्ली ।  भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। प्रदेश सरकार ने अपने यहां युवाओं को खेल कूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ऋषभ पंत को यह जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में पंत का सम्मान करेंगे। बता दें, ऋषभ पंत मूल रूप से उत्तराखंड के ही निवासी हैं। वह हरिद्वार जिले के रुडक़ी में पले बड़े हैं और वहीं उनकी शिक्षा हुई थी। वह रणजी दिल्ली से खेलते थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद ट्वीट कर पंत को राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा प्रदेश सरकार ने देवभूमि के सपूत एवं भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभावान खिलाड़ी ऋषभ पंत जी को उत्तराखण्ड के युवाओं को खेलकूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से राज्य ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

24 साल की उम्र में राज्य का ब्रांड एम्बेसडन बनना कमाल की बात है, पंत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को साबित कर यह नाम कमाया है। बता दें, पंत से पहले उनके गुरु महेंद्र सिंह धोनी भी इस राज्य के ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं।
ऋषभ पंत के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अभी तक 31 टेस्ट, 27 वनडे और 54 टी20 में क्रमश: 2123, 840 और 883 रन बनाए हैं। पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऋषभ पंत की गाबा की पारी को काफी याद किया जाता है। यह खिलाड़ी 24 साल की उम्र में टीम इंडिया की भी कमान संभाल चुका है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। बता दें, आईपीएल में पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं।

You may have missed

Advertisement