Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

युवक द्वारा पुलिस सिपाही पर मारपीट का आरोप

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  एक युवक ने कोतवाली पहुंचकर जमीन पर लेटकर विरोध प्रकट किया। उन्होंने एक सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसपी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जमीन पर लोटपोट कर रहे युवक को उसके साथ आए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
नारायण देव निवासी योगेश पूना पुत्र भूपाल सिह पूना ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस के एक सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है। युवक ने कहा कि वे 11 दिसंबर को सुबह दस बजे हनुमान मंदिर के पास अपनी दुकान पर थे। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई और उन्हें लात-घूंसों से बर्बरतापूर्वक पीटा गया। गाली-गलौच की और मादक पदार्थ या नारकोटिक एक्ट में फंसाने की धमकी दी। उनकी तबीयत बिगड़ गई वे जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें अंदुरुनी चोटें बताईं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसके बाद युवक अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और वहां जमीन पर लेट गए। बामुश्किल परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए हैं। इधर एसपी ने कहा कि संबंधित ज्ञापन पर जांच की जा रही है। सीओ जांच कर रिपोर्ट देंगे और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement