Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

विराट कोहली ने हासिल की एक और उपलब्धि, ट्विटर पर ऐसा करने वाले बने पहले क्रिकेटर


नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार 13 सितंबर 2022 को ट्विटर पर एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम की है। विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 50 मिलियन के पार हो गई है। भारत में अब उनका तीसरा सबसे बड़ा ट्विटर अकाउंट हो गया है, जिस पर 50 या 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली से ज्यादा किसी भारतीय ट्विटर अकाउंट पर 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर हैं। पीएमओ के अकाउंट पर 50.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री देश के पहले ऐसे ट्विटर अकाउंट होल्डर हैं, जिनके फॉलोवर्स की संख्या 82.3 मिलियन से ज्यादा है।
ट्विटर पर विराट कोहली सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं। उनके ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 37.8 मिलियन है। इनके अलावा कोई और क्रिकेटर ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले टॉप 100 की लिस्ट में शामिल नहीं है। ऐसे में क्रिकेट की दुनिया में ट्विटर पर भारत का एकतरफा जलवा हैl

टी20 विश्व कप के लिये बुमराह, हर्षल की टीम में वापसी
मुंबई ,13 सितंबर । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के लिये  टीम की घोषणा की जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को शामिल किया गया है।
बुमराह पीठ की चोट और हर्षल साइड स्ट्रेन के कारण एशिया कप 2022 में हिस्सा नहीं ले सके थे, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद दोनों गेंदबाजों को टी20 विश्व कप के लिये टीम में जगह दी गयी है।
हाल ही में हुई सफल सर्जरी के बाद रिहैब से गुजर रहे रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल नहीं किया गया और उनके स्थान पर अक्षर पटेल ने स्चड में जगह बनायी है।

You may have missed

Advertisement