Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

जिलाधिकारी ने किया 2 नए सचल पशुचिकित्सा वाहनों का लोकार्पण

 

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने आज पशुपालन विभाग के दो नए सचल पशुचिकित्सा वाहनों के लोकार्पण कर जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर दूरस्थ क्षेत्रों में पशुचिकित्सा शिविरों हेतु रवाना किया। उक्त वाहनों को पशुपालन विभाग को जिला खनिज फाउंडेशन न्यास द्वारा वित्तपोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पशुपालन विभाग के चिकित्सकों को विभिन्न विभागीय कायोर्ं जैसे पशुचिकित्सा, टीकाकरण, आकस्मिक चिकित्सा आदि कायोर्ं हेतु दूरस्थ क्षेत्रों में परिवहन हेतु विभागीय व्यवस्था न होने के कारण पशुपालक के द्वार पर पहुंचने में देरी एवं इस कारण पशुपालकों को होने वाले नुकसान से बचाने हेतु यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रयास से दूरस्थ क्षेत्रों विशेषकर खनन प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों को समय से विभागीय सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी तथा इससे पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ उदय शंकर के द्वारा जिलाधिकारी एवं जिला खनिज फाउंडेशन न्यास का आभार व्यक्त किया गया एवं उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में निश्चित रूप से पशुपालकों को इससे अत्यधिक लाभ होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालन कृषि का अभिनव होने के साथ-साथ कृषकों की आय में वृद्धि का एक महत्वपूर्ण संसाधन है। जनपद की विषम भौगोलिक परिस्थियों के दृष्टिगत विभाग के पास स्वयं का सचल वाहन होने से पशुओं को उनके क्षेत्र में चिकित्सीय एवं अन्य सुविधा त्वरित रूप से उपलब्ध करायी जा सकेंगी। जिससे जहॉ एक ओर पुशपालकों की आजीविका में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर उनका जीवन स्तर भी उच्च स्तर का हो पायेगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एस0एस0एस0पांगती, जिला खनन अधिकारी रवि नेगी, एस0डी0एम0 राकेश तिवारी, उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ0 कमल पंत, डॉ0 कमल तिवारी, डॉ0 ज्योति पूना, डॉ0 मयंक, डॉ0 पंकज पाठक, डॉ0 मृगेश चौधरी, सी0एस0पाठक, रमेश कार्की, गिरीश तिवाड़ी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

You may have missed

Advertisement