Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

कश्मीर में लगातार टारगेट किलिंग से फैला खौफ, शोपियां से 10 कश्मीरी पंडित परिवारों ने छोड़ा पुश्तैनी घर


श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी लगातार टारगेट किलिंग कर रहे हैं। अब लोगों में इसका भय दिखने लगा है। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की आतंकवादियों द्वारा हत्या के बाद स्थानीय पंडितों के लगभग 10 परिवारों ने डर के कारण शोपियां जिले में अपना घर छोड़ दिया है। ये सभी जम्मू चले गए हैं। भट्ट को 15 अक्टूबर को शोपियां जिले के चौधरीगुंड गांव में उसके घर के बाहर आतंकवादियों ने मार दिया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भट्ट की हत्या के बाद 35 सदस्यों वाले लगभग 10 परिवार चौधरीगुंड गांव में अपने पुश्तैनी घर छोडक़र जम्मू चले गए हैं। इन परिवारों ने सब कुछ पीछे छोड़ दिया है, जिसमें इस साल सेब की फसल भी शामिल है।
18 अक्टूबर को, दो गैर-स्थानीय लोगों मनीष कुमार और राम सागर को एक अकेले आतंकवादी ने मार डाला। आतंकी ने किराए के एक घर पर ग्रेनेड फेंका, जहां दोनों सो रहे थे। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आतंकवादी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मारा गया जब उसने सुरक्षा बलों पर हमला किया।

You may have missed

Advertisement