March 9, 2026

बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया सेलाकुई में प्रदर्शन


विकासनगर। देहरादून में रोजगार की मांग व भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलनरत बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज के खिलाफ आम आदमी पार्टी भी सडकों पर उतर आयी है। आम आदमी पार्टी ने सेलाकुई में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली के नेत्तव में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों नें सेलाकुई पीठवाली गली में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार पर हल्ला बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली नें कहा कि जब तक बेरोज़गार युवाओं पर किये गये मुक़दमे वापस नहीं किये जाते एवं सीबीआई जांच की मांग नहीं मानी जाती तब तक आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। आप नेता आजाद ने कहा कि भाजपा सरकार में एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी ने जो भर्तियां कराईं उनमें खुलकर भ्रषटाचार सामने आया था। प्रदेश के युवाओं का सरकार से विश्वास ख़त्म हो गया है। आज युवा सड़कों पर उतरकर सरकार से अपना हक़ मांग रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें रोजगार देने के बजाय बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदर्शनकारियों में विधानसभा सहसपुर अध्यक्ष सय्याद अली, बबलू चौधरी, मेहरुना, मोहम्मद तालिब, नीरज तिवारी, मासूम अली, सय्यद परवेज़, कल्पना तिवारी, फरीदा, गुड्डू, मारूफ़ अहमद, बलबीर, नभ बंसल, निखिल राणा, मोहम्मद बिलाल, कल्पना देवी, अमजद इलाही, मास्टर आशिक, फय्याज, मोइन, मोहम्मद शहजाद, इसरार, इशाक, मेहफूज, सय्यद अहमार, हाफ़िज़ अब्दुल कादिर, नईम अहमद, ऋषभ, इमरान, सरदार कुलविंदर आदि शामिल रहे।

You may have missed