March 20, 2026

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे टीम घोषित


नईदिल्ली, । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसकों लेकर बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी। पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा को आराम दिया गया है और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। वहीं बाकी दो मैचों में रोहित शर्मा ही टीम के कप्तान होंग।
सीरीज के तीनों वनडे मैच
भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने ही घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी
पहला वनडे मैच 17 मार्च को मुंबई
दूसरा वनडे मैच 19 मार्च को विशाखापट्टनम
तीसरा वनडे मैच 22 मार्च को चेन्नई में
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल
००

)परिवार के सदस्य की बीमारी के कारण स्वदेश लौटे कमिंस
नई दिल्ली, । ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस नई दिल्ली में दूसरे टेस्ट के बाद ‘परिवार के सदस्य की गंभीर बीमारी’ के कारण भारत दौरे से स्वदेश लौट गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार कमिंस सिडनी लौट रहे हैं और इंदौर तथा अहमदाबाद में बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो मुकाबलों के लिए उनके भारत वापस लौटने की उम्मीद है।
भारत ने रविवार को दूसरा टेस्ट तीन दिन के भीतर जीत लिया जिससे दोनों टीम को कुछ दिन का अतिरिक्त ब्रेक मिला। इंदौर में तीसरा टेस्ट एक मार्च से शुरू होगा। अहमदाबाद में चौथा टेस्ट नौ मार्च से खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया को 17 मार्च से तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेलनी है।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अब तक दौरे पर भारतीय स्पिनरों के खिलाफ नाकाम रहे हैं और उनकी नजरें आगामी दो मैच में वापसी पर टिकी हैं। दिल्ली में छह विकेट की जीत के साथ भारत ने चार मैच की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और साथ ही बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने पास रखना भी सुनिश्चित कर लिया है।  
००

)बॉर्डर गावस्कर ट्राफी जीत के करीब भारत, तीसरा मैच होगा इंदौर में
इंदौर, । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का दूसरा मैच भी भारत ने जीत लिया है। ये मैच दिल्ली में खेला गया था। जहां भारत ने दूसरे टेस्ट में जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में दो मैचों में हारने के बाद अब अगले दोनों मैचों को जीतना चाहेगा।
भारत की पहली पारी में हालात देखकर तो यह अंदाजा लगाया जा रहा था की टीम ये मैच मुश्किल ही जीत पाएगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 113 रन पर ही आलाआउट करने के बाद भारतीय टीम ने कमाल दिखाया और मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया।
इधर अब दोनों टीमां को इंदौर में तीसरा टेस्ट मैच खेलना है। अगर इस टेस्ट मैच में भारत जीत जाता है तो बॉर्डर गावस्कर ट्राफी भारत के नाम हो जाएगी और भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में क्वालीफाई कर जाएगा। जिसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
००

(पार

, केर के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया
पार्ल, । सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स (56) और अमेलिया केर (66) के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां ग्रुप ए में श्रीलंका को 102 रन से रौंदकर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ को रोमांचक बना दिया।
सूजी और अमेलिया ने दूसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की जो न्यूजीलैंड की ओर से टी20 विश्व कप में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों की पारियों से टीम ने तीन विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 60 रन पर ढेर हो गई। अमेलिया ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए सात रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि लिया ताहुहु ने 12 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
श्रीलंका की तरफ से सिर्फ कप्तान चामरी अटापट्टू (19)

और मालशा शेहानी (10) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।
श्रीलंका की टूर्नामेंट में यह दूसरी बड़ी हार है और उसकी पांच टीम के ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद टूट चुकी है।
इस जीत से सोफी डिवाइन की अगुआई वाली न्यूजीलैंड की टीम के नेट रन रेट में काफी इजाफा हुआ है और टीम अंक तालिका में आट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
इससे पहले न्यूजीलैंड ऩे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सूजी ने सलामी बल्लेबाज बर्नाडिन बेजुइडेनहोट (32) के साथ पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 46 रन जोडक़र टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। बर्नाडिन ने 20 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके मारे।
अचिनी कुलसूर्या (14 रन पर एक विकेट) ने बर्नाडिन को कप्तान के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।
सूजी और अमेलिया ने इसके बाद मोर्चा संभाला और श्रीलंका की गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बटोरे।
श्रीलंका के क्षेत्ररक्षकों ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों को कुछ जीवनदान भी दिए। बर्नाडिन को दो जीवनदान मिले जबकि नीलाक्षी डिसिल्वा ने सूजी को आउट करने का आसान मौका गंवाया।
अमेलिया ने 40 गेंद में अपना पहला टी20 अर्धशतक पूरा किया जबकि सूजी ने भी अपना 24वां अर्धशतक जड़ा।