Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

तीसरे टेस्ट में भारत का बुरा हाल, 100 रन से पहले ही 7 विकेट गिरे- दिग्गज फेल


नई दिल्ली । आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच शुरू होने के बाद से ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कहर बरपाया है। लंच तक भारत ने सात विकेट गंवाकर मात्र 84 रन बनाए हैं।
खासतौर पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स को खेलने में भारतीय बल्लेबाज नाकाम रहे हैं। पारी के पहले ही ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर रोहित शर्मा को दो जीवनदान मिला। इसके फायदा वह नहीं उठा सके और पहले विकेट के रूप में आउट हुए। रोहित 12 रन बना सके।
इसके बाद तो विकेट की झड़ी लग गई। केएल राहुल की जगह खेल रहे शुभमन गिल कैच आउट हुए। वह 18 गेंदों में 21 रन बना सके। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा एक रन, रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके, जबकि विराट कोहली 52 गेंदों में 22 रन बना सके। श्रीकर भरत 30 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमैन और नाथन लियोन ने तीन-तीन विकेट लिए। कुह्नेमैन ने रोहित, शुभमन और श्रेयस को आउट किया। वहीं, पुजारा, जडेजा और भरत को लियोन ने पवेलियन भेजा। कोहली को टॉड मर्फी ने आउट किया।फिलहाल रविचंद्रन अश्विन एक रन और अक्षर पटेल छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
बता दें कि टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इस टेस्ट को जीतकर भारतीय टीम सीरीज जीतना चाहेगी। साथ ही यह मैच जीतने पर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चलिफाई कर लेगी।

You may have missed

Advertisement