Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बूथ अध्यक्ष व टीम के सदस्यों के पास स्मार्टफोन होना अनिवार्य : बिष्ट


पिथौरागढ़।  भाजपा कार्यालय में बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्रों के गठन, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख के चयन को लेकर रणनीति बनाई। सोमवार को भाजपा कार्यालय में बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अभियान प्रभारी शिव सिंह बिष्ट ने अभियान के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि प्रत्येक बूथ में अध्यक्ष व 11 सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा। जिनके पास स्मार्टफोन होना अनिवार्य है। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सरल ऐप को डाउनलोड करवाना है। कहा कि शक्तिकेंद्रों में जाकर विस्तारक प्रवास करेंगे और पन्ना प्रमुखों का गठन करेंगे। अभियान के बाद कार्यकर्ताओं की पूरी सूची प्रदेश स्तर को भेजी जाएगी। यहां सह प्रभारी गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री दीपक कार्की, राकेश देवलाल,सहकारी बैंक के अध्यख मनोज सामंत, चंपावत के सहप्रभारी गणेश भंडारी, मीनू बिष्ट, जयश्री पाठक, गेहराज पाण्डे, उमेश महर, इंद्र लुंठी, सौरभ पंत, विनोद भट्ट, दीपक चुफाल, योगेश चंद, राजेश शर्मा, कमल कन्याल,पूरन खोलिया,दिनेश धानिक,कमल पुनेडा,नीरू कार्की रहे।

You may have missed

Advertisement