March 16, 2026

हस्तिनापुर में पिता के साथ कोर्ट में तारीख पर जा रही विवाहिता को तमंचे के बल पर उठाया, मचा हडक़ंप


मेरठ । मेरठ के हस्तिनापुर में बुधवार उस समय हडक़ंप मच गया जब एक विवाहिता को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया गया। मामला थाना क्षेत्र के गांव बामनौली का है। जहां पर एक विवाहित अप अपनी मां और पिता के साथ कार में सवार होकर कोर्ट जा रही थी। यहां बीच रास्ते में बदमाशों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया और अपने साथ ले गए। खबर से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया युवती के पिता ने युवती की बरामदगी को लेकर थाने पर भी तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार बामनौली निवासी सतनाम सिंह पुत्र गुरबचन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे वह अपनी पत्नी बलविंदर कौर और अपनी बेटी शरणवीर कर के साथ मेरठ कोर्ट में तारीख के लिए जा रहा था। उसकी बेटी का पति के साथ विवाद चल रहा था।
आज सुबह जब वह चेतावाला गांव के समीप पहुंचा तो उसके दामाद ने अपने अन्य साथियों के साथ अपनी कार को उनकी कर के आगे लगा दिया और तमंचे के बल पर उसकी कार में बैठी बेटी को जबरन अपने साथ ले गया। दामाद ने बेटी के साथ मारपीट भी की और  गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की।
उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं क्षेत्र में आग की तरह खबर फैल गई और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पीडि़त पिता की ओर से थाने पर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई गई है।