Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

बागेश्वर पुलिस ने बरामद की 813 ग्राम अवैध चरस, तस्कर गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एव तस्करी में संलिप्त लोगों को पकड़ने में कामयाबी हासिल करते हुए SOG बागेश्वर ने 813.5 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को  गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर  मुकेश  कुमार  के आदेशानुसार जनपद बागेश्वर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु संलिप्त लोगों को पकड़ने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश के क्रम में दिनांक 25.12. 2018 को मुखबिर की सूचना पर आरे मंडलसेरा बाईपास तिराहे पर एक व्यक्ति को 813.5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई । कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंडलसेरा बाईपास तिराहे पर एक व्यक्ति  डिगर सिंह पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सूपी थाना कपकोट जिला बागेश्वर को मय (वाहन संख्या UK02TA 1539 ) के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 813.5 ग्राम अवैध चरस बरामद कर डिगर सिंह उपरोक्त के विरुद्ध FIR NO 78/2018, धारा 8/20 , 60 NDPS एक्ट कोतवाली बागेश्वर में पंजीकृत कराया गया है।

पुुुलिस के अनुुुसा अभियुुक्त डिगर सिंह पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह निवासी सूपी थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 30वर्ष है।

उक्त के विरुद्ध  बागेश्वर में मु0अ0सं0. 78/2018 धारा 8/20, 60, NDPS एक्ट बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया है ।गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्य(प्रभारी एसओजी) सत्य प्रकाश रायपा SI राजेंद्र सिंह (कोतवाली बागेश्वर) का0 बसंत पंत (SOG) का0 महेंद्र सिंह (SOG) का0 इमदाद हुसैन (SOG) का0 भुवन बोरा कोतवाली बागेश्वर  शामिल रहे।

पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु  पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने नगद ईनाम देने की घोषणा की गयी है।

Advertisement