Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

भाजपा सरकार किसान विरोधी: हरीश रावत


हरिद्वार। कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेसवार्ता कर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों के बकाया देय के मांग को लेकर नौ मई को चीनी मिल के बाहर चौबीस घंटे का उपवास करने के ऐलान को दोहराया। रुड़की-पनियाला मार्ग की बदहाल हालत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि सरकार उसको ठीक नहीं कराती तो वह 11 मई को इस मार्ग पर बैठकर एक घंटे मार्ग को अवरुद्ध कर सरकार को चेताने का काम करेंगे। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। गन्ने के दामों में बढ़ोत्तरी न करके यह साबित कर दिया है। एक तरफ चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन किसान को उनके गन्ने की फसल की उचित कीमत नहीं दी जा रही। कहा कि इकबालपुर शुगर मिल पर 200 करोड़ का बकाया है। लेकिन सरकार की चुप्पी बता रही है कि शुगर मिल के मालिकों को सरकार का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सीएम के सड़कों का गड्ढा मुक्त करने के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। प्रेसवार्ता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, ओपी चौहान, सुंदर मनवाल, राजवीर चौहान, विपिन पेवल, गौरव चौहान, सुशील राठी, अमित नौटियाल, राहुल चौधरी मौजूद रहे।
हरीश रावत शुरू करेंगे कांग्रेस से जोड़ो यात्रा
हरिद्वार। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि 11 मई से ही वह रुड़की के ढढेरा से कांग्रेस से जोड़ो यात्रा की शुरुवात करेंगे। कांग्रेस से जोड़ो यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। यह यात्रा राज्य के कई इलाकों में होगी। बताया कि यात्रा 51 चरणों में पूरी होगी। इस यात्रा के दौरान वह प्रदेश के उन इलाकों में भी जाएंगे जहां कांग्रेस को अन्य पार्टीयों के मुकाबले कम मतदान होता है। ऐसे लोगों से मिलकर उनको कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा के नाकामियों के बारे में बताने का काम करेंगे। उन्होंने राहुल गांधी वाले मुददे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार विरोधियों की आवाज दबाने का काम कर रही है। जो कि एक लोकतंत्र के लिए घातक है। कांग्रेस इसके लिए आखिर तक लड़ेगी।

Advertisement