June 20, 2026

बागेश्वर में उपनल कर्मियों का धरना जारी


बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने शुक्रवार को नारेबाजी के साथ धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके आंदोलन को तीन महीने पूरा होने वाले हैं, लेकिन सरकार ने उनकी आज तक सुध नहीं ली। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कोरोना काल में पूरी ईमानदारी से काम करने के बाद भी सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्होंने सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की। इस दौरान संजय कन्नौजिया, बलवंत नगरकोटी, रीता देवी, ऋतु, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।