Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

कांग्रेस ने चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से नियुक्तियों पर उठाए सवाल


बागेश्वर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि उत्तराखंड में नौकरियां चेहतों को मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक पूर्व काबीना मंत्री की पुत्री समेत अन्य को आयुर्वेद और यूनानी विभाग में चिकित्साधिकारी पद पर नियुक्त दे दी गई है। चहेतों को नौकरी दिए जाने से हजारों युवाओं के सपनों पर पानी फिरा है। उन्होंने इस भर्ती को निरस्त करने और मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में डसीला ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने बड़ी धांधली की है। उत्तराखंड भर्ती घोटालों का राज्य बन गया है। यहां नौकरियां मंत्री और विधायकों के रिश्तेदारों के लिए ही हैं। रात-दिन पढ़ाई करने वाले गरीब किसान, मजदूर और जरूरमंद नौकरी के लिए अयोग्य कर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उक्त पूर्व मंत्री की पुत्री के मात्र 13.25 अंक थे। इसके अलावा अन्य नियुक्तियां भी 4-6 अंक लाने पर की गई हैं। उन्होंने कहा यह विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है। उन्होंने कहा कि साफ है कि सीएम सीधे तौर पर इसमें लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, ललित बिष्ट, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement