Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

सड़क निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया घेराव, लिखित आश्वासन पर ही माने


अल्मोड़ा। विनय किरौला के नेतृत्व में ध्यूली धौनी के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि 2016 में ध्यूली धौनी 5 किलोमीटर मोटर मार्ग प्रस्तावित हुआ था, जिसमें मोटर मार्ग की कटिंग का काम होना सुनिश्चित हुआ था। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण जुलाई 2023 तक भी मार्ग निर्माण का काम पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों से सड़क के निर्माण की मांग की जा चुकी है। लेकिन केवल खोखले आश्वासनों के साथ ही जवाब मिला है। पाँच दिन पूर्व लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि 30 दिसम्बर 2023 तक सड़क मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा सहायक अभियंता को भी मौके पर भेजा गया था ताकि ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए हो रही परेशानी का वार्ता कर समाधान निकल लिया जाए। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ता में सहायक अभियंता ने ठेकेदार का पक्ष लेकर अपनी मनमानी करने का रुख अपनाया जिस कारण वार्ता विफल हो गई। जिसके चलते ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के एससी समेत निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को घेराव किया। वार्ता के बाद एससी ने लिखित रूप से आश्वस्त किया है कि उक्त ठेकेदार का टेंडर कैंसिल कर पुनः टेंडर जारी किया जाएगा और 30 दिसम्बर 2023 तक उक्त मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विनय किरौला के नेतृत्व में ग्राम प्रधान गोविंद रौतेला, ग्राम ध्यूली रौतेला पंकज रौतेला, राहुल रौतेला, पूरन रौतेला, पूरन बिष्ट, अमर सिंह, अमर अधिकारी, कलावती देवी, विकी रौतेला, दीवान सिंह, हिमांशु, हरीश अधिकारी, दिनेश रौतेला, बालम सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement