Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

गरुड़ में गोपालकोट में दूसरी बर्फबारी


बागेश्वर गरुड़ ।  जिले में दो दिन से बारिश हो रही है। रविवार की सुबह से उच्च हिमालयी गांवों में बर्फबारी शुरू हुई, जबकि निचले क्षेत्र में लगातार बारिश है। बारिश व बर्फबारी से मार्च में जनवरी जैसी ठंड हो रही है। पांच दिन के भीतर बर्फबारी होने से किसान खुश हैं। उन्होंने बारिश व बर्फबारी को रबी की फसल के लिए बेहतर बताया है।मौसम विभाग ने रविवार को जिले में बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। शनिवार की रात से समूचे जिले में बारिश होती रही। रविवार की सुबह से ही बारिश हो रही थी। इस दौरान कपकोट के खाती, कर्मी के मजुवा टॉप कर्मी चिल्ठा, पेठी चिल्ठा, सोराग, भगदानू, धूर डोला, तीख आदि क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। दो बजे तक यह सिलसिला जारी रहा। खाती में आधा फिट तक बर्फ गिरी है। मालूम हो कि 27 फरवरी को भी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। पांच दिन बाद फिर बर्फ गिर गई है, जबकि पूरे जाड़ों भर लोग बर्फबारी को तरसते रहे। निचले हिस्सों में दिनभर बारिश होती रही। कपकोट के ऊंचाई वाले क्षेत्र के अलावा पर्यटन नगरी कौसानी में तापमान माइनस शून्य पहुंच गया है।

वहीँ गरुड़ विकास खण्ड के उच्च पर्वत श्रंखला के गोपालकोट में भी मौसम की दूसरी हल्की फुल्की बर्फ़बारी देखने को मिली हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी व निलते क्षेत्र में बारिश हुई है। बारिश व बर्फबारी से किसी तरह का नुकसान की सूचना नहीं है। प्रगतिशील किसानो का मानना है कि यह बारिश और बर्फबारी रबी की फसल के साथ सब्जी व फल उत्पादन के लिए भी बेहतर साबित होगी। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। गेहूं, जौ तथा मसूर का दाना बढे साइज का होगा।

Advertisement