Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

कहा थिरकी होली में जमकर विदेशी महिलाएं


अल्मोड़ा ।  मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति द्वारा नंदादेवी मंदिर प्रांगण में महिला होली का आयोजन किया गया। मंगलवार को संस्था की सचिव गीता मेहरा व अध्यक्ष मीना भैसोड़ा के नेतृत्व में महिला होली का आयोजन हुआ। होली में महिलाओं के साथ विदेशी महिलाएं भी जमकर थिरकी। महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। महिलाओं ने होली में जनक दुलारी कहे रघुवीर, मोहन गिरधारी, ओ कान्हा ज़िद ना करो, काहे भिगोए मेरा चीर कन्हैया तुझे जाने ना दूंगी, ऐसी बंसी बजाई घनश्याम ने, होली खेलन कैसे आऊं आदि होली गाई। होली गायन में संस्था की भगवती बिष्ट, प्रेम बिष्ट, किरण साह, गीता आर्य, लक्ष्मी वर्मा, गीता पांडे, राधा राजपूत, ज्योति रावत, गंगा पांडे, निर्मला जोशी, माया वर्मा व विदेशी महिलाओं ने होली गायन किया।

You may have missed

Advertisement