Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

पहचान करनी होगी उजागर, तभी कांवड़ मार्ग पर कर सकेंगे व्यापार


हरिद्वार ।  एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शुक्रवार को कांवड़ यात्रा मार्ग पर कारोबार कर रहे हर छोटे बड़े व्यापारी को अपना नाम, क्यूआर कोड से लेकर मोबाइल फोन नंबर डिस्पले करने के आदेश दिए हैं। कहा कि इसकी तस्दीक पुलिस करेगी। अगर किसी व्यापारी ने इसका पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यूपी की योगी सरकार ने कांवड़ मार्ग पर व्यापार करने वाले हर छोटे बड़े व्यापारी की पहचान को लेकर इस दफा कड़े कदम उठाए हैं। हर व्यापारी का उसके प्रतिष्ठान के बाहर नाम चस्पा किए जाने की शुरुआत मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने की है। इसके बाद कई राजनैतिक संगठन विरोध पर उतर आए हैं। अब एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यह आदेश दिया है।

Advertisement