Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

नीति बार्डर हाईवे मेरग लाल बाजार में सड़क कटने से हुआ बंद


चमोली ।  बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण बदरीनाथ नेशनल हाईवे गुलाबकोटी, पागलनाला, हेलंग, पातालगंगा में बंद हो गया था। जिसके बाद हेलंग में सड़क सुबह साढ़े सात बजे, टंगणी पागल नाले में सुबह करीब आठ बजे और गुलाबकोटी में सवा दस बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गई। जहां सड़क खुली है वहां पर काफी दलदल है। जिस कारण यात्रा वाहनों को यहां से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं हाईवे अभी भी पातालगंगा में बंद है। उधर, मेरग लाल बाजार में बार्डर हाईवे में बुधवार देर रात बारिश से भारी कटाव के कारण यहां पर सड़क का बड़ा हिस्सा टूट गया है। इंस्पेक्टर जोशीमठ राकेश चन्द्र भट्ट ने बताया कि बीआरओ ने यहां पर नीचे की ओर दीवार पुस्ता लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।

Advertisement